एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | देश में टीका उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के साथ काम करने को प्रतिबद्ध: फाइजर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक दवा कंपनी फाइजर ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में फाइजर या बायोएनटेक टीका उपलब्ध कराने के लिए वह भारत सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जरुरी जानकारी | देश में टीका उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के साथ काम करने को प्रतिबद्ध: फाइजर

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर वैश्विक दवा कंपनी फाइजर ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में फाइजर या बायोएनटेक टीका उपलब्ध कराने के लिए वह भारत सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने फाइजर या बायोएनटेक टीके के आकस्मिक इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान कर दी। ब्रिटेन के दवा नियामक ‘मेडिसिंस एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेग्युलेटरी एजेंसी’ (एमएचआरए) ने कंपनी के टीके को अस्थायी मंजूरी दे दी है। यह टीका ब्रिटेन में अगले हफ्ते से उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर, सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर बताई ये बात.

फाइजर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ अभी हम कई सरकारों के साथ बातचीत की प्रक्रिया में है। हम देश में टीका उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के साथ काम करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।’’

फाइजर ने कहा कि हर किसी के पास टीके तक पहुंचने का अवसर सुनिश्चित है। विशेषकर वह सरकारों के साथ काम कर रही है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

बयान में कहा गया है, ‘‘ महामारी के दौर में फाइजर इस टीके को सिर्फ सरकारी अनुबंधों के माध्यम से उपलब्ध कराएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).