देश की खबरें | आयोग ने नीट परीक्षा में लड़की से अंत:वस्त्र उतारने के लिए कहे जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीआर) ने केरल में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने से पहले एक छात्रा से कथित तौर पर अंत:वस्त्र उतारने के लिए कहे जाने के मामले में मंगलवार को संबंधित जांच कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीआर) ने केरल में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने से पहले एक छात्रा से कथित तौर पर अंत:वस्त्र उतारने के लिए कहे जाने के मामले में मंगलवार को संबंधित जांच कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

संबंधित छात्रा द्वारा आधिकारिक तौर पर शिकायत देने के बाद केरल पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना) और 509 (शब्द, इशारे या कृत्य के जरिये महिला का शील भंग करने का इरादा) लागू की गई है।

महिला आयोग ने कहा कि हमने संबंधित घटना को गंभीरता से लिया है, जो लड़कियों की ‘गरिमा के लिए शर्मनाक और अपमानजनक’ है।

एनसीडब्ल्यू की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच करने और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। आयोग ने मामले की समयबद्ध जांच कराने की भी मांग की है।”

महिला आयोग ने केरल के पुलिस महानिदेशक को भी पत्र लिखकर इस मामले में निष्पक्ष जांच करने और आरोप सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आयोग ने कहा है कि मामले में की गई कार्रवाई से उसे तीन दिनों के भीतर अवगत कराया जाना चाहिए।

दूसरी ओर, एनसीपीसीआर ने कोल्लम के जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर इस मामले की जांच का अनुरोध किया है कि 17 जुलाई को नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की जांच/तलाशी के दौरान कितनों के साथ इसी तरह का व्यवहार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\