देश की खबरें | दिल्ली से नक्सली संगठन पीएलएफआई का कमांडर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने नक्सली संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएलएफआई) के कमांडर को राष्ट्रीय राजधानी के धौला कुआं इलाके से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने नक्सली संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएलएफआई) के कमांडर को राष्ट्रीय राजधानी के धौला कुआं इलाके से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुराग राम उर्फ अनुराग सादलोहर उर्फ दलबीर के तौर पर की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन का कमांडर दिल्ली में छिपा हुआ है।

उन्होंने बताया कि राम छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अदालत में बने लॉकअप से फरार हो गया था। राम पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य है और कई मामलों में वांछित है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राम गत सात साल से पंजाब और हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में छिपा हुआ था।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने धौला कुआं के पास जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान राम ने खुलासा किया है कि वर्ष 2012 में वह पीएलएफआई सदस्य के संपर्क में आया। इसके बाद उसे हथियार मुहैया कराए गए और वह वसूली के काम में लग गया। उसकी अपने ही गांव के कुछ लोगों से दुश्मनी थी और उसने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर गोली चलाई थी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 26 फरवरी 2013 को राम अपने साथियों के साथ व्यापारी के घर में दाखिल हुआ और दो लाख रुपये की मांग की।

देव ने बताया कि राम को झारखंड से गिरफ्तार किया गया था। चूंकि छत्तीसगढ़ के जशपुर में उसके खिलाफ मामला दर्ज था, उसे रिमांड पर वहां ले जाया गया। उन्होंने बताया कि 26 मई 2014 को 23 विचाराधीन कैदियों को जशपुर जिला कारागार से सुनवाई के लिए जशपुर जिला अदालत लाया गया और उन्हें लॉकअप में रखा गया।

पुलिस ने बताया कि राम, तीन अन्य आरोपियों के साथ हिरासत से फरार होने में सफल हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\