एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में शीत लहर की स्थिति, पारा गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है तथा मंगलवार को पारा और नीचे चल गया। श्रीनगर में सोमवार की रात तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और इस मौसम की अब तक की यह सबसे सर्द रात रही।

देश की खबरें | कश्मीर में शीत लहर की स्थिति, पारा गिरा

श्रीनगर, 23 नवंबर कश्मीर में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है तथा मंगलवार को पारा और नीचे चल गया। श्रीनगर में सोमवार की रात तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और इस मौसम की अब तक की यह सबसे सर्द रात रही।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में पिछली कुछ रातों से तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है और ज्यादातर स्थानों पर इस मौसम के सामान्य तापमान की अपेक्षा पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान कल रात शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो कि कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में कल रात तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो कि रविवार रात दर्ज शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान से नीचे है।

उन्होंने बताया कि वहीं बारामूला जिले के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि इस महीने के अंत तक मौसम के शुष्क लेकिन सर्द बने रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के क्षेत्रों में 25 नवंबर को हल्की बर्फबारी की 40 से 50 फीसदी संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2021 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).