कश्मीर में ठंड बरकरार, घाटी में पारा शून्य से नीचे पहुंचा
कश्मीर में रविवार को भी कड़ाके की ठंड रही और घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने सप्ताह भर मुख्यत: शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है.
श्रीनगर, 21 नवंबर : कश्मीर में रविवार को भी कड़ाके की ठंड रही और घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने सप्ताह भर मुख्यत: शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है. अधिकारियों ने बताया कि घाटी में शनिवार रात को पारा शून्य से नीचे चला गया और न्यूनतम तापमान ज्यादातर स्थानों पर इस मौसम के लिए सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया. श्रीनगर में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कश्मीर में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा. उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : अभी नहीं खत्म होगा किसान आंदोलन! अब किसान संगठन प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखने वाले है यह मांग
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम कार्यालय ने आगामी सप्ताह में मुख्यत: शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है. हालांकि, 24 नवंबर को उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्के हिमपात की संभावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2021 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

