देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में शीतलहर, हिसार में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को भी शीतलहर का प्रकोप रहा और हिसार में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।
चंडीगढ़, एक जनवरी हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को भी शीतलहर का प्रकोप रहा और हिसार में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में सुबह में घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी घट गयी। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया।
हरियाणा के हिसार में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दोनों राज्यों में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा।
हरियाणा के नारनौल में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सिरसा, अंबाला, करनाल, रोहतक और भिवानी में क्रमश: दो डिग्री, 4.4 डिग्री, 3.5 डिग्री, दो डिग्री और 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है। फरीदकोट में शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा में 1.2 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पठानकोट में 3.1 डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 3.5 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर में 3.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.8 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

