एजेंसी न्यूज

पंजाब, हरियाणा में ठंड की स्थिति बरकरार, हिसार में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया

पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड की स्थिति बनी रही। दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

पंजाब, हरियाणा में ठंड की स्थिति बरकरार, हिसार में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया
Representational Image | PTI

चंडीगढ़, 21 जनवरी : पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड की स्थिति बनी रही। दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार, हरियाणा का हिसार जबदस्त सर्दी की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

फरीदाबाद में भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 4.1 डिग्री और फतेहाबाद, गुरुग्राम और रोहतक में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया है. अंबाला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि करनाल और नारनौल में पांच-पांच डिग्री दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब में, पटियाला कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां रात का तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि गुरदासपुर में तापमान 5.5 डिग्री पर पहुंच गया. लुधियाना में भी रात में कड़ाके के ठंड रही जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पंजाब और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर सुबह में मध्यम से घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2024 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).