एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शराब माफिया और हरियाणा सरकार के उच्च पदाधिकारियों का गठजोड़ शराब घोटाले की जांच में बाधा: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दल कांग्रेस ने शनिवार को हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य के शराब घोटाले की जांच को प्रभावित किया जा रहा है।

देश की खबरें | शराब माफिया और हरियाणा सरकार के उच्च पदाधिकारियों का गठजोड़ शराब घोटाले की जांच में बाधा: कांग्रेस

चंडीगढ़, 27 जून विपक्षी दल कांग्रेस ने शनिवार को हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य के शराब घोटाले की जांच को प्रभावित किया जा रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार में उच्च पदों पर बैठे लोगों और शराब माफिया के बीच का ''बेईमान गठजोड़'' शराब घोटाले की जांच में रुकावट डाल कर रहा है।

यह भी पढ़े | पुडुचेरीः सीएम वी नारायणसामी के ऑफिस का स्टाफ मेंबर निकला कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री कार्यालय 2 दिन के लिए बंद.

उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में शराब घोटाला हुआ था।

सुरजेवाला ने कहा, '' शराब की दुकानें बंद होने और इसकी बिक्री पर रोक होने के बावजूद शराब तस्करी और ऊंचे दामों पर शराब बेचे जाने के मामले खुले तौर पर सामने आए।''

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज COVID-19 के 5318 नए मामले सामने आए, 167 की मौत : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने दावा किया, '' सामने आए तथ्य प्रथम दृष्टया शराब माफिया और सरकार में उच्च पदों पर बैठे लोगों के बीच बेईमान गठजोड़ को दर्शाते हैं जोकि शराब घोटाला मामले की जांच में रुकावट पैदा कर रहे हैं।''

पिछले महीने मनोहर लाल खट्टर सरकार ने सोनीपत के दो गोदाम से शराब की बोतलें चोरी होने के मामले में जांच के लिए एक दल का गठन किया था।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि गठित जांच दल को कार्रवाई के लिए पर्याप्त अधिकार नहीं दिए गए हैं।

मार्च से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान 40 दिन तक हरियाणा में शराब की सभी दुकानें बंद रही थीं और इस दौरान कई जगहों पर भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).