जरुरी जानकारी | कोल इंडिया ने 100 मेगावाट सौर परियोजना के लिये जीयूवीएनएल के साथ बिजली खरीद समझौता किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लि. (जीयूवीएनएल) के साथ 100 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना के लिये पहला बिजली खरीद समझौता (पीपीए) किया है।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लि. (जीयूवीएनएल) के साथ 100 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना के लिये पहला बिजली खरीद समझौता (पीपीए) किया है।

सीआईएल ने एक बयान में कहा कि यह समझौता 25 साल के लिये है।

कंपनी ने कहा, ‘‘हम सौर परियोजनाओं की नीलामी में पहली प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया में परियोजना हासिल कर उत्साहित हैं। हम भविष्य में इस प्रकार की और नीलामी में आक्रमक रूप से भाग लेंगे।’’

सीआईएल मार्च में जीयूवीएनएल की सौर ऊर्जा क्षमताओं की नीलामी में 100 मेगावाट की परियोजना हासिल करने में सफल रही।

इस परियोजना से उत्पादित बिजली के लिये उसने जीयूवीएनएल के साथ बिजली खरीद समझौता किया है। इसके तहत कंपनी को समझौते की तरीख से 18 महीने के भीतर परियोजना चालू करनी है और उत्पादित बिजली जीयूवीएनएल को उपलब्ध करानी है।

कोल इंडिया 100 मेगावाट की इस परियोजना को सौर इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) ठेकेदार के जरिये स्थापित करेगी। इसके लिये उसने निविदा जारी की है और चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है।

परियोजना का क्रियान्वयन कार्य का आर्डर देने की तारीख से एक साल भीतर किया जाएगा।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने कहा कि कोल इंडिया कारोबार को विविध रूप देने की योजना के तहत वैकल्पिक हरित ऊर्जा स्रोत के रूप में सौर बिजली के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ाएगी।

कंपनी ने 2024 तक 3,000 मेगावाट सौर बिजली उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा है।

कोल इंडिया की सौर बिजली परियोजनाओं में करीब 13,500 करोड़ रुपये निवेश की योजना है। यह राशि कंपनी आंतरिक स्रोतों, विशेष उद्देश्यीय कंपनी और बैंक कर्ज के जरिये जुटाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\