देश की खबरें | क्लब से बाहर होने पर कोच ने चुराये खिलाड़ियों के मोबाइल, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फुटबॉल टीम के कोच पद से हटाये जाने से नाराज एक व्यक्ति ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम से क्लब के सदस्यों के मोबाइल फोन चुरा दिये जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त फुटबॉल टीम के कोच पद से हटाये जाने से नाराज एक व्यक्ति ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम से क्लब के सदस्यों के मोबाइल फोन चुरा दिये जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पूर्व फुटबॉल कोच और पांडव नगर के रहने वाले शेखर पाठक ने दिल्ली यूनाईटेड फुटबॉल क्लब के सदस्यों के फोन चुराये।

यह भी पढ़े | राजस्थान: कांग्रेस नेता सचिव पायलट अपने चुनाव क्षेत्र टोंक पहुंचे, लोगों ने किया स्वागत: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस को 13 मार्च को एक फुटबॉल टीम से जुड़े 12 मोबाइल फोन और पर्स चोरी होने की सूचना मिली थी जिनमें लगभग 10,000 रुपये थे।

पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला कि ड्रेसिंग रूम फुटबॉल टीम को दिया गया था और सभी खिलाड़ियों ने लॉकर्स में अपना सामान रखा था। मैच समाप्त होने के बाद जब खिलाड़ी वापस आये तो उन्होंने पाया कि लॉकर्स तोड़े हुए है और उनके मोबाइल फोन और पर्स गायब हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra Additional Electricity Bill: महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान ज्यादा बिजली के बिल आने से परेशान उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, उद्धव सरकार 1 करोड़ परिवारों का भरेगी अतरिक्त बिल.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘पुलिस ने स्टेडियम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और चोरी हुए फोन पर निगरानी रखी।’’

दो महीने बाद चोरी किया गया एक फोन स्विच ऑन पाया गया। पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। उस व्यक्ति ने बताया कि पाठक ने उसे यह फोन बेचा था लेकिन उसने उसे वापस कर दिया था क्योंकि पूर्व कोच फोन की मूल रसीद उपलब्ध नहीं करा पाया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नौ मोबाइल फोन बरामद किये गये।

पाठक जिलास्तरीय फुटबाल खिलाड़ी रहा है तथा 2004 से 2010 तक लायन्स क्लब फुटबॉल टीम की तरफ से खेलता था। मार्च 2011 से उसने कोच के तौर पर करियर शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\