देश की खबरें | संगरूर में नशा जागरुकता को लेकर मुख्यमंत्री ने साइकिल रैली का नेतृत्व किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यहां नशा जागरुकता पर साइकिल रैली का नेतृत्व किया और कहा कि राज्य सरकार समाज से नशामुक्ति के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है।

संगरूर (पंजाब), 22 मई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यहां नशा जागरुकता पर साइकिल रैली का नेतृत्व किया और कहा कि राज्य सरकार समाज से नशामुक्ति के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है।

राज्य सरकार के अनुसार, रैली में 15,000 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया। रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘संगरूर क्रांतिकारियों की भूमि है और आज संगरूर के लोग एक बार फिर एक नेक काम के लिए एकत्र हुए हैं।’’

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मान ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ जन जागरुकता पैदा करना और इसके शिकार हुए युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

मान ने ‘खाली दिमाग शैतान का घर’ कहावत का उपयोग करते हुए कहा कि अधिक रोजगार के अवसरों के साथ समाज में मादक पदार्थ के लिए कोई जगह नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारा सामाजिक बंधन इतना मजबूत है कि पंजाब की धरती पर कोई भी बीज अंकुरित हो सकता है लेकिन नफरत का बीज कभी नहीं और जब हमारा तन और मन स्वस्थ होगा, तो हम राज्य को एक उच्च विकास पथ पर ले जा सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की और जागरुकता पहल की जाएंगी। मान ने कहा कि राज्य सरकार नशाखोरों के बेहतर इलाज के लिए और अधिक पुनर्वास केंद्र और क्लीनिक खोलने के अलावा समाज से नशीली दवाओं के उन्मूलन के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है।

उन्होंने घटते जल स्तर पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि पानी और हवा दोनों प्रदूषित हो गए हैं। मान ने कहा कि राज्य सरकार मृदा स्वास्थ्य को बहाल करने के मकसद से किसानों को अपनी फसलों में विविधता लाने के लिए प्रेरित करेगी और जागरुकता अभियान शुरू करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार