देश की खबरें | पिथौरागढ़ में बादल फटा, दो के मलबे में दबने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के झूलागांव में सोमवार की तड़के बादल फटने से पांच—छह मकान भूस्खलन की चपेट में आ गये जिसमें दो व्यक्तियों के मलबे में दबने की आशंका है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 27 जुलाई उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के झूलागांव में सोमवार की तड़के बादल फटने से पांच—छह मकान भूस्खलन की चपेट में आ गये जिसमें दो व्यक्तियों के मलबे में दबने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार, उक्त घटना तांगा क्षेत्र में हुई जहां के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम फौरन रवाना कर दी गयी।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश के चंबा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.1 मापी गई: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसडीआरएफ की टीम ने मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। पिथौरागढ़ के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात की निगरानी कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में त्यूनी मोटर मार्ग पर टोंस नदी में भारी बारिश के चलते एक गाड़ी नदी में गिर गयी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: छतरपुर में बाइक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मृतक के परिवार वालों के लिए जताई संवेदना.

एसडीआरएफ सूत्रों ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की तलाश जारी है।

उत्तरकाशी जिले में भी यमुनोत्री क्षेत्र में रविवार रात हुई भारी बारिश से मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खुशीमठ (खरसाली) में बने यमुना मंदिर के प्रांगण के नीचे भूस्खलन शुरू हो गया जिससे मंदिर प्रांगण सहित मंदिर की नींव भी खतरे की जद में आ गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\