देश की खबरें | कपड़ों में छिपा कर रखी गई मुद्राएं बरामद, दो गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कपड़ों में छिपा कर सिंगापुर ले जायी जा रही 1.36 करोड़ रुपये मूल्य की भारतीय और विदेशी मुद्राएं चेन्नई हवाईअड्डे से बरामद की गई हैं। सीमा शुल्क विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
चेन्नई, 27 अगस्त कपड़ों में छिपा कर सिंगापुर ले जायी जा रही 1.36 करोड़ रुपये मूल्य की भारतीय और विदेशी मुद्राएं चेन्नई हवाईअड्डे से बरामद की गई हैं। सीमा शुल्क विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इस संबंध में शहर के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सामान में साड़ी, शर्ट और शॉल ले जाने की बात कही थी।
उन्होंने कहा कि विशेष जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सामान की जांच की गई और कपड़ों में से मुद्राएं बरामद की गईं।
सीमा शुल्क आयुक्त राजन चौधरी ने एक बयान में कहा कि एक बक्से में शॉल और साड़ियों के बीच अमेरिकी और सिंगापुरी डॉलर, सऊदी अरब के रियाल और स्विस फ्रैंक छिपाकर रखे गए थे।
बयान में कहा गया है कि दूसरे बक्से में 30 लाख रुपये मूल्य की भारतीय मुद्रा थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)