देश की खबरें | स्वच्छ सर्वेक्षण: इंदौर जिले का महू सबसे स्वच्छ छावनी घोषित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में इंदौर जिले की महू छावनी को 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण में देश की 62 छावनियों में से सबसे स्वच्छ घोषित किया गया है। इसके परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए।
महू, 11 जनवरी मध्य प्रदेश में इंदौर जिले की महू छावनी को 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण में देश की 62 छावनियों में से सबसे स्वच्छ घोषित किया गया है। इसके परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए।
इंदौर को लगातार सातवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा संपदा के महानिदेशक जीएस राजेश्वरन, महू छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एलके भारद्वाज, सीईओ विकास कुमार और पूर्व सीईओ राजेंद्र जगताप को यह पुरस्कार प्रदान किया।
महू छावनी बोर्ड (एमसीबी) के स्वच्छता अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि महू को स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता पुरस्कारों के आठवें संस्करण में तीन स्टार रेटिंग मिली है।
उन्होंने कहा,"पिछले साल, यह 62 छावनियों में तीसरे स्थान पर था। महू के उत्कृष्ट प्रदर्शन का मुख्य कारण सौंदर्यीकरण, उद्यानों के विकास के साथ-साथ अपशिष्ट और कचरा निपटान की सर्वोत्तम योजनाओं को लागू करना था।”
उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत दलों ने इमारतों, सड़कों और ‘ट्रेंचिंग ग्राउंड’ का दौरा किया, जहां एकत्रित कचरा आता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)