देश की खबरें | तमिलनाडु में कक्षा दस की परीक्षा रद्द, छात्रों को दिया गया अगली कक्षा में प्रवेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया गया है।
चेन्नई, नौ जून तमिलनाडु में दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया गया है।
कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मंगलवार को यह घोषणा की।
कक्षा 11 के उन विषयों की परीक्षा जो पहले नहीं हो पाई थी, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चेन्नई और कुछ जिलों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और महामारी विशेषज्ञों की राय के मुताबिक आने वाले समय में इनके शीघ्र कम होने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना वायरस का अब तक नहीं हुआ सामुदायिक प्रसार, डीडीएमए की बैठक में हुई समीक्षा.
उन्होंने कहा कि इसलिए छात्रों के माता पिता और विषाणु के प्रसार की गति को ध्यान में रखते हुए 15 जून से होने वाली कक्षा दस की परीक्षाओं और कक्षा 11 के कुछ विषयों की लंबित परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है और छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)