देश की खबरें | अमरोहा में होली पर संगीत बजाने को लेकर दो गुटों में झड़प, दो घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमरोहा में चंगा दरवाजे पर नमाज के दौरान समीप में होली पर तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुए पथराव में दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अमरोहा (उप्र), 19 मार्च अमरोहा में चंगा दरवाजे पर नमाज के दौरान समीप में होली पर तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुए पथराव में दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है एवं छह लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं एवं कुछ अन्य की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को तब हुई जब मस्जिद के समीप होली पर कुछ लोग लाउडस्पीकर पर गाना बजा रहे थे और जब उनसे नमाज पूरा होने तक रूकने को कहा गया है तब विवाद उत्पन्न हो गया।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया जिससे दो लोग घायल हो गये, उनमें से एक का अब भी इलाज चल रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार होली पर कुछ लोग इस गाने पर नाच रहे थे कि ‘योगी फिर आयो रे।’
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
अमरोहा की पुलिस अधीक्षक पूनम ने इलाके का दौरा किया तथा कहा कि तनाव और बढ़ने से रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिसबल को तैनात किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)