एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल में भाजपा सांसद की रैली में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी 24 परगना जिले के श्यामनगर इलाके में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की रैली में शनिवार शाम तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता चक्रवात राहत वितरण में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बंगाल में भाजपा सांसद की रैली में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 18 जुलाई उत्तरी 24 परगना जिले के श्यामनगर इलाके में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की रैली में शनिवार शाम तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता चक्रवात राहत वितरण में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि रैली में पत्थर और देसी बम फेंके गए।

यह भी पढ़े | गुजरात के ढोलका तहसील में बड़ा हादसा, रासायनिक कचरे से निकली जहरीली गैस, 4 लोगों ने तोड़ा दम.

अर्जुन सिंह ने कहा, ‘‘हमले में कई लोग घायल हुए। कई लोगों से मोबाइल फोन छीने गए।’’

तृणमूल के जिला अध्यक्ष एवं राज्य में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि पार्टी के सदस्यों पर पहले हमला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया।

यह भी पढ़े | अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जल्द हो सकता है शुरू, भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री को भेजी गई 3 और 5 अगस्त की तारीख.

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और बम फेंके। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।’’

पुलिस ने बताया कि देसी बम फेंकने के बारे में दोनों पक्षों से शिकायत मिली है और आरोपों की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).