देश की खबरें | मध्य प्रदेश के सागर जिले में कांग्रेस, भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में पुलिसकर्मियों सहित करीब 30 लोग घायल हो गए।

सागर (मध्य प्रदेश), 27 जनवरी जिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में पुलिसकर्मियों सहित करीब 30 लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

स्थानीय कांग्रेस नेता स्वदेश जैन ने बताया कि 17 जनवरी को कुरई में एक सेल्फी प्वाइंट को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने के आरोप में कांग्रेस के छह कार्यकर्ताओं के खिलाफ दायर एक झूठे मामले के खिलाफ विरोध करने और अधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुमति मांगी थी।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर पथराव किया और जिसमें एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए।

लेकिन प्रदेश के शहरी विकास मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सदस्यों पर पथराव किया। भाजपा कार्यकर्ता यहां से 60 किलोमीटर दूर सेल्फी प्वाइंट में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। यह क्षेत्र मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में आता है।

सिंह ने दावा किया कि 150 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।

कुरई अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुमित केरकेट्टा ने बताया कि दोनों पक्षों ने ज्ञापन सौंपने की अनुमति नहीं मांगी थी।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के 15 से अधिक प्रदर्शनकारी और इतने ही पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\