देश की खबरें | सीजेआई रमण ने अमेरिका में कैलिफोर्निया की कार्यवाहक गवर्नर से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कैलिफोर्निया की कार्यवाहक गवर्नर इलेनी कौनालकिस ने रविवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय महावाणिज्य दूत के आधिकारिक आवास पर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई कैलिफोर्निया की कार्यवाहक गवर्नर इलेनी कौनालकिस ने रविवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय महावाणिज्य दूत के आधिकारिक आवास पर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण से मुलाकात की।

एक अधिकारी ने यहां कहा कि सीजेआई अपनी पत्नी शिवमाला के साथ अमेरिका की यात्रा पर हैं और उन्होंने कौनालकिस को महात्मा गांधी की आत्मकथा की एक प्रति दी। अमेरिका से पहले वह जर्मनी गए थे।

कौनालकिस कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में महावाणिज्य दूत के आधिकारिक आवास पर गयी थीं।

इससे एक दिन पहले सीजेआई ने सैन फ्रांसिस्को में ‘एसोसिएशन ऑफ इंडियन अमेरिकंस’ द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में बात की और इस बात पर निराशा जतायी कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी लोगों ने संविधान द्वारा प्रत्येक संस्था को दी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में नहीं समझा।

उन्होंने कहा था कि भारत में सत्ता में बैठी हर पार्टी को लगता है कि सरकार के हर कदम को न्यायिक समर्थन मिले और विपक्षी दल उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका उनके राजनीतिक रुख और उद्देश्यों को आगे बढ़ाएं, लेकिन ‘‘न्यायपालिका संविधान और केवल संविधान के प्रति जवाबदेह है।’’

इससे पहले सीजेआई ने 27 जून को वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड