एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम में नागरिकों की हो भागीदारी : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के खिलाफ मुहिम में सभी शहरों को नागरिकों की भागीदारी के साथ ‘कोरोना सतर्कता समिति’ बनाना चाहिए और जमीनी हालात की निगरानी के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद करनी चाहिए ।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम में नागरिकों की हो भागीदारी : मुख्यमंत्री

मुंबई, नौ जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के खिलाफ मुहिम में सभी शहरों को नागरिकों की भागीदारी के साथ ‘कोरोना सतर्कता समिति’ बनाना चाहिए और जमीनी हालात की निगरानी के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद करनी चाहिए ।

ठाणे जिले में विभिन्न नगर निकायों के आयुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि जिले में कोविड-19 से मुकाबले के लिए व्यापक इंतजाम को लेकर लगातार निर्देशों के बावजूद स्थानीय प्रशासन अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं पाया।

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना से जंग जारी, रिकवरी दर 72 फीसदी के पार, अभी भी एक्टिव केस की संख्या 23 हजार से अधिक.

मुंबई से लगे ठाणे जिले में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है ।

उन्होंने कहा, ‘‘नागरिकों की भागीदारी के बिना सरकार कोविड-19 के खिलाफ अकेले जंग नहीं लड़ सकती। आजादी के आंदोलन के दौरान आजादी पाने के संकल्प को तब बढ़ावा मिला जब इसमें लोग शामिल हुए । हाल में लोगों ने खुद चीन के सामानों का बहिष्कार कर संदेश देने का काम किया। ’’

यह भी पढ़े | कोरोना के धारावी में 9 नए मरीज पाए गए: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि निकाय प्रशासन को कोविड-19 के खिलाफ जंग में नागरिकों को शामिल करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘शहरों में कोरोना सतर्कता समिति गठित की जानी चाहिए। इस मुहिम में नागरिकों, समाज सेवा संगठनों, युवाओं को शामिल करें । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वरिष्ठ नागरिकों की बीमारियों, उनके ऑक्सीजन स्तर, क्षेत्र में साफ-सफाई, आस-पड़ोस में लोगों की बीमारियां, मास्क लोग लगा रहे हैं या नहीं, इन सब चीजों पर वे नजर रखेंगे।’’

ठाकरे ने कहा कि जमीनी हालात की निगरानी में समितियां स्थानीय प्रशासन की मदद कर सकती है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से मुकाबले के लिए ठाणे में बृहत स्वास्थ्य केंद्र बनाने को लेकर लगातार निर्देश दिए गए लेकिन स्थानीय प्रशासन ने अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं किया।

उन्होंने कहा ‘‘सरकार ने मार्च से ही बृहत कोविड देखभाल केंद्र बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रखा है। मुंबई में जिस तरह का स्वास्थ्य ढांचा तैयार किया गया उसी तरह मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में भी यही सुविधा तैयार करने की जरूरत थी। ’’

उन्होंने निगम आयुक्तों को महामारी और सुरक्षा को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के पालन पर नजर रखने को कहा ।

ठाणे जिले में बुधवार तक कोविड-19 के 47,063 मामले आए और संक्रमण से 1404 लोगों की मौत हो चुकी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).