देश की खबरें | सीआईएसएफ प्रमुख ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीआईएसएफ के प्रमुख कुमार राजेश चंद्रा ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सीआईएसएफ के प्रमुख कुमार राजेश चंद्रा ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उन्होंने कहा कि चंद्रा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्टेशन से राजीव चौक तक सीआईएसएफ और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यात्रा की।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: ममता बनर्जी ने किसान आंदोलन को लेकर BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘जनविरोधी’ कृषि कानून वापस ले सरकार.

बल के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और इसका कामकाज देखा। उन्होंने सीआईएसएफ के कर्मियों से बातचीत भी की और उन्हें कोविड-19 सुरक्षा मानकों को देखते हुए सुरक्षा के उच्चस्तरीय प्रबंध बनाए रखने की सलाह दी।’’

डीजी ने बाद में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह से बाराखम्बा रोड स्थित मेट्रो भवन में मुलाकात की।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 3075 नए केस, 40 की मौत: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीआईएसएफ महानिदेशक रहे राजेश रंजन के 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद चंद्रा बल के कार्यवाहक महानिदेशक बने थे।

चंद्रा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रमुख हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन