कोलकाता, 27 सितंबर कोलकाता में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के मालिकों ने रविवार को कहा कि सिनेमा हॉल को फिर से खोलने के लिए वे केंद्र और राज्य सरकार की अधिसूचना का इंतजार कर रहे है।
कोविड-19 महामारी के कारण पिछले छह महीने से ज्यादा समय से सिनेमाघर बंद हैं ।
यह भी पढ़े | Shivsena Taunt on Modi Govt: शिवसेना का मोदी सरकार पर तंज, कहा- अच्छा हुआ, अकाली दल ने NDA का साथ छोड़ दिया.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा था कि राज्य में सिनेमाघर एक अक्टूबर से खुल जाएंगे ।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था, ‘‘हालात सामान्य बनाने के लिए 50 या इससे कम दर्शकों के साथ जात्रा, नाटक, रंगमंच, सिनेमा और सभी नृत्य-संगीत के कार्यक्रम, जादू के शो एक अक्टूबर से खुल जाएंगे। सामाजिक दूरी के नियमों, मास्क पहनने और अन्य नियमों का पालन करना होगा। ’’
दक्षिण कोलकाता में नवीना सिनेमा के मालिक नवीन चोखानी ने बताया, ‘‘हम सकारात्मक संदेश से खुश हैं लेकिन सिनेमा हॉल खोलने के लिए राज्य या केंद्र सरकार की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा था कि एक शो के दौरान अधिकतम 50 लोग हो सकते हैं । इस संबंध में स्पष्टीकरण की जरूरत है क्योंकि एक हॉल में 500 लोग बैठ सकते हैं।’’
दक्षिण कोलकाता में रासबिहारी एवेन्यू पर प्रिया सिनेमा चलाने वाले प्रिया इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अरिजीत दत्ता ने कहा कि सिनेमा हॉल को खोलने के पहले उन्हें केंद्र की अधिसूचना का इंतजार है ।
दक्षिण कोलकाता में बसुश्री सिनेमा के मालिक सौरभ बोस ने कहा, ‘‘हमें एक अक्टूबर से सिनेमा हॉल को खोले जाने की अनुमति मिलने की उम्मीद है ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY