खेल की खबरें | चर्चिल ब्रदर्स ने सत्र का अंत जीत के साथ किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चर्चिल ब्रदर्स ने बुधवार को यहां राजस्थान यूनाईटेड को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराकर आईलीग फुटबॉल में अपने सत्र का अंत जीत के साथ किया।
वास्को (गोवा), 10 अप्रैल चर्चिल ब्रदर्स ने बुधवार को यहां राजस्थान यूनाईटेड को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराकर आईलीग फुटबॉल में अपने सत्र का अंत जीत के साथ किया।
तीन मैच में यह तीसरी बार है जब राजस्थान की टीम ने छह या इससे अधिक गोल गंवाए है।
बाकी मैचों के नतीजे अगर पक्ष में रहे तो चर्चिल की टीम सत्र का अंत अंक तालिका में छठे स्थान पर रहते हुए कर सकती है।
चर्चिल की टीम मध्यांतर तक 2-0 से आगे थी।
दिल्ली एफसी और शिलांग लाजोंग एफसी के पास हालांकि चर्चिल को पीछे छोड़ने का मौका है। अंक तालिका में ये दोनों टीम क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर हैं।
राजस्थान यूनाईटेड ने सत्र का अंत 24 मैच में 25 अंक के साथ 10वें स्थान पर रहते हुए किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

