देश की खबरें | चीनी फोन नहीं बेचेंगे, अहमदाबाद में दुकानदारों ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और चीन के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर गुजरात के अहमदाबाद शहर के सबसे बड़े मोबाइल फोन बाजार के दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने आगे से चीनी गैजेट नहीं बेचने का फैसला किया है।

अहमदाबाद, दो जुलाई भारत और चीन के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर गुजरात के अहमदाबाद शहर के सबसे बड़े मोबाइल फोन बाजार के दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने आगे से चीनी गैजेट नहीं बेचने का फैसला किया है।

साथ ही दुकानदारों ने इसका विकल्प उपलब्ध कराने के तहत भारतीय कंपनियों से अच्छी गुणवत्ता और सस्ते उपकरण निर्मित करने की अपील भी की।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने मृतक के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपये देने का किया ऐलान.

इन दुकानदारों ने अपने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चीनी ब्रांड के प्रचार के लिए लगे पोस्टरों को ''मेड इन इंडिया'' लिखे अपने पोस्टर लगाकर ढंक दिया है।

शहर के पूर्वी हिस्से में रिलीफ रोड पर स्थित बहुमंजिला ''मर्टिमेंट कॉम्प्लेक्स'' में करीब 50 खुदरा एवं थोक बिक्री की दुकानें हैं, जोकि रोजाना मोबाइल फोन और इससे संबंधित अन्य सामान का लाखों रुपये का माल बेचते हैं।

यह भी पढ़े | खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ने की संभावना कमजोर पड़ने से विदेशी तेलों में तेजी.

गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद देशभर में चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान होने के बीच अहमदाबाद के दुकानदरों ने भी पड़ोसी देश में निर्मित किसी भी सामान की बिक्री नहीं करने का फैसला किया है।

दुकानदार राकेश मेहता ने कहा, '' हमने चीनी सामानों के बहिष्कार का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में हम चीनी मोबाइल फोन ब्रांड के सभी विज्ञापनों को स्थायी तौर पर हटा देंगे। हमारे पास चीन निर्मित उपकरणों का जो स्टॉक है, उसे हम आने वाले करीब एक महीने में बेचे लेंगे और उसके बाद केवल भारतीय और दक्षिण-कोरियाई उत्पाद ही खरीदेंगे।''

एक अन्य दुकानदार ने कहा कि यदि भारतीय निर्माताओं से व्यापारियों को इसी तरह के उपकरण मिलें तो किसी को भी चीनी उत्पाद बेचने में दिलचस्पी नहीं है।

एक थोक व्यापारी ने कहा, '' मैं बहिष्कार के इस आह्वान का समर्थन करता हूं लेकिन यह भी एक तथ्य है कि चीनी उत्पाद बेहद सस्ते हैं। हम इन्हें इसलिए बेच रहे हैं क्योंकि ग्राहक उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए अधिक पैसे खर्च करने को तैयार नहीं हैं।''

इस बीच, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने भी चीनी उत्पादों के खिलाफ अभियान शुरू किया है और दुकानदारों से अगले एक महीने के अंदर चीन में निर्मित सामान की बिक्री नहीं करने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\