पाकिस्तान के विवादास्पद ईशनिंदा कानूनों के तहत अपराध साबित होने पर मृत्युदंड तक का प्रावधान है।
पुलिस ने चीन के इस नागरिक की पहचान तियान के रूप में की है और बताया कि उसे रविवार रात को गिरफ्तार किया गया।
इससे कुछ घंटे पहले एक बांध परियोजना पर काम कर रहे मजदूरों और सैकड़ों लोगों ने एक प्रमुख राजमार्ग पर आवाजाही अवरुद्ध कर दी और चीनी नागरिक की गिरफ्तारी की मांग की।
स्थानीय पुलिस प्रमुख नसीर खान के अनुसार यह रैली खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के कोमेला कस्बे में हुई जिसकी सीमा अफगानिस्तान से लगी है।
उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है।
अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार चीनी नागरिक दासू बांध परियोजना में भारी परिवहन का प्रभारी था। अधिकारी के अनुसार परियोजना पर कार्यरत कुछ मजदूरों ने दावा किया कि चीनी नागरिक ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY