तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने वाशिंगटन के युद्ध में शामिल होने से पहले 1941 में ''फ्लाइंग टाइगर्स'' को चीन भेजा था।
फ्लाइंग टाइगर्स काफी लंबे समय से अमेरिका-चीन सहयोग के महत्वपूर्ण प्रतीक रहे हैं।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पति ने की पत्रकार पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार.
चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर के कुनमिंग के पास दियांची झील में इस समूह का लड़ाकू विमान पी-40 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसी शहर में टाइगर्स का अड्डा था।
एक गैर सरकारी समूह ''चाइना एडवेंचर एसोसिएशन'' के अध्यक्ष हान बो ने कहा, '' हम उम्मीद करते हैं कि पी-40 को निकालने की परियोजना शीत लहर में एक गर्म जोशी पैदा कर सकती है और चीन-अमेरिका संबंधों के बारे में लोगों की चिंताओं को कम कर सकती है।''
यह भी पढ़े | New Diamond Fire Updates: तेल टैंकर ‘न्यू डायमंड’ में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, देखें तस्वीरें.
पायलटों के इस अमेरिकी समूह ने युद्ध के दौरान जापान के लगभग 300 विमानों को मार गिराया था जबकि इनके 14 पायलटों की अभियान के दौरान जान चली गई थी।
दुर्घटना के बाद पी-40 के पायलट जॉन ब्लैकबर्न का शव बरामद कर अमेरिका भेज दिया गया था। हालांकि, विमान झील में डूब गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY