विदेश की खबरें | चीन की अग्रणी दवा कंपनी सिनोफार्म ने कोविड-19 टीके के लाइसेंस के लिए आवेदन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की अग्रणी दवा कंपनी सिनोफार्म ने बुधवार को कहा कि प्रायोगिक परीक्षण के आधार पर उसने अपने कोविड-19 टीके के लाइसेंस के लिए चीनी प्राधिकार के समक्ष आवेदन किया है ।

बीजिंग, 25 नवंबर चीन की अग्रणी दवा कंपनी सिनोफार्म ने बुधवार को कहा कि प्रायोगिक परीक्षण के आधार पर उसने अपने कोविड-19 टीके के लाइसेंस के लिए चीनी प्राधिकार के समक्ष आवेदन किया है ।

चीनी सरकार के नियंत्रण वाली कंपनी सिनोफार्म के एक प्रतिनिधि ने सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ को बताया कि कंपनी ने अपने टीके के प्रायोगिक परीक्षण को लेकर संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों से आंकड़े इकट्ठा किए हैं। परिणाम अच्छा आने की संभावना है लेकिन इस बारे में अधिकारियों को ही फैसला करना है क्योंकि समीक्षा संबंधी कड़े मानक हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने बलात्कार के दोषियों की सजा से संबंधित दो अध्यादेशों को सैद्धांतिक मंजूरी दी.

सिनोफार्म ने पूर्व में बताया था कि उसने टीके के तीसरे चरण के प्रायोगिक परीक्षण का आंकड़ा चीन के सरकारी खाद्य और औषधि प्रशासन को सौंपा था तथा अनुरोध किए जाने पर और विस्तृत आंकड़ा मुहैया कराया जाने वाला है ।

दवा कंपनी ने कहा कि वह इस टीके को सामने लाने के आखिरी चरण में है और टीके को बाजार में उतारने के वास्ते मंजूरी लेना शीर्ष प्राथमिकता में है। मंजूरी के बाद अकादमिक पत्रिकाओं में तीसरे चरण के आंकड़े प्रकाशित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े | भारत से सामान्य व्यापार संबंध बहाल करने लिए China ने किया फिर आग्रह.

सिनोफार्म के एक प्रतिनिधि ने अखबार से कहा था, ‘‘ पश्चिमी देशों से भी कड़े मानकों के आधार पर संबंधित विभागों ने हमारे आंकड़ों का आकलन किया है और हम इस संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ करीबी संपर्क में हैं।’’

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने पिछले सप्ताह मीडिया को बताया था कि संयुक्त अरब अमीरात, ब्राजील, पाकिस्तान और पेरू समेत कुछ देशों में पांच चीनी कंपनियां अपने टीके का परीक्षण कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now