देश की खबरें | चीन को नियमों के आधार पर काम करना होगा, अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होगा : बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि चीन नियम-कायदे के आधार पर काम करे और ऐलान किया कि अमेरिका फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन में शामिल होगा ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

वाशिंगटन, 20 नवंबर अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि चीन नियम-कायदे के आधार पर काम करे और ऐलान किया कि अमेरिका फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन में शामिल होगा ।

बाइडन से चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि चीन जिस प्रकार से काम कर रहा है, इसके लिये वह उसे दंडित करना चाहते हैं । बाइडन की इस टिप्पणी के बारे में उनसे पूछे जाने पर वह प्रतिक्रिया दे रहे थे। उनसे यह पूछा गया था कि क्या दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया जायेगा या फिर वहां से आयात अथवा निर्यात होने वाली वस्तुओं पर कर बढ़ाया जायेगा ।

यह भी पढ़े | COVID-19: अहमदाबाद में आज रात 9 बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू, खरीद के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़.

इस साल अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के हटने की घोषणा की थी ।

बाइडन ने कहा, ''मामला चीन को सजा देने का ज्यादा नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करने का है कि चीन यह समझे कि उसे नियम-कायदों के अनुसार काम करना होगा । यह एक सामान्य सी बात है ।''

यह भी पढ़े | हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला के एक अस्पताल में Covaxin ट्रायल के लिए दिया गया डोज: 20 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गवर्नरों के द्विदलीय समूहों के साथ विलमिंगटन स्थित अपने आवास पर बैठक कर रहे थे। ।

उन्होंने कहा कि यह भी एक कारण है कि उनका प्रशासन विश्व स्वास्थ्य संगठन में दोबारा शामिल होने जा रहा है ।

बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले ही दिन इसमें (विश्व स्वास्थ्य संगठन में) फिर से शामिल होने जा रहा है और इसके सुधार करने की जरूरत है। हमें पेरिस जलवायु समझौते को फिर से शामिल होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ''हमें यह सुनश्चित करना है कि शेष विश्व और हम एक साथ आयें और तय करें कि कुछ निश्चित नियम हैं जिन्हें चीन को समझना है ।''

अमेरिका चीन संबंधों के लिये राष्ट्रपति ट्रम्प का चार साल का कार्यकाल सबसे बुरा दौर था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू