देश

COVID-19: अहमदाबाद में आज रात 9 बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू, खरीद के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार बढ़ गयी है. स्थानीय प्रशासन ने जानलेवा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार रात से 57 घंटे का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है.

COVID-19: अहमदाबाद में आज रात 9 बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू, खरीद के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़
अहमदाबाद के मार्केट में उमड़ी भीड़ (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार बढ़ गयी है. स्थानीय प्रशासन ने जानलेवा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार रात से 57 घंटे का कर्फ्यू (Curfew) लगाने का फैसला किया है. जिसके मद्देनजर शुक्रवार सुबह से ही शहर के बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है. लोग कर्फ्यू के दौरान जरुरत पड़ने वाली चीजों की खरीददारी कर रहे है. गुजरात विस्फोट: अहमदाबाद के गोदाम में विस्फोट से 12 लोगों की मौत

एक अधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौजूदा हालात के मद्देनजर गुजरात सरकार ने राज्य में 23 नवंबर से माध्यमिक स्कूल और कॉलेज खोलने के अपने फैसले पर रोक लगा दी है. अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद शहर में शुक्रवार (20 नवंबर) रात नौ बजे से कर्फ्यू शुरू होगा, जो सोमवार (23) सुबह छह बजे तक जारी रहेगा.

अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस पूर्ण कर्फ्यू के दौरान केवल दूध और दवा की दुकानें ही खुली रहेंगी. गुप्ता को गुजरात सरकार ने विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया है और उनका काम अहमदाबाद नगर पालिका के कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी कामकाज की निगरानी करना है.

गुप्ता ने शाम को घोषणा की थी कि शुक्रवार (20 नवंबर) से अगले आदेश तक रोजाना रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा. हालांकि इसके कुछ घंटों बाद ही गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक पूर्ण कर्फ्यू लागू होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि रात्रि कर्फ्यू शहर में सोमवार रात नौ बजे से प्रभावी होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).