विदेश की खबरें | चीन ने हांगकांग के मुद्दे पर अमेरिकी नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने अपनी दैनिक ब्रीफिंग में इसकी घोषणा की, लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस कदम से केवल अमेरिकी सरकार के अधिकारियों को निशाना बनाया जाएगा या फिर निजी क्षेत्रों के अधिकारी भी निशाने पर होंगे।

चीन ने यह बात ऐसे समय में कही है जब मंगलवार को उसके द्वारा हांगकांग के लिये लाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी मिलने की संभावना है। आलोचकों का कहना है कि इस कानून से हांगकांग में विपक्ष की राजनीति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित हो जाएगी।

यह भी पढ़े | ईरान ने डोनल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया, इंटरपोल से मांगी मदद.

इस मुद्दे पर अमेरिका का कहना है कि वह हांगकांग को दी गई अनुकूल व्यापारिक सुविधाओं को समाप्त करके इसका जवाब देगा।

झाओ ने एक बार फिर चीन के रुख को दोहराते हुए कहा कि यह कानून पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है और इसमें किसी भी देश को हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला, 11 की मौत, आतंकियों का बंधक बनाने का प्रयास विफल.

झाओ ने कहा, ''तथाकथित पाबंदियों के जरिये हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को बढ़ावा देने से चीन को रोकने की अमेरिका की कोशिशें कभी कामयाब नहीं होंगी।''

उन्होंने कहा, ''अमेरिकी पक्ष के उपरोक्त गलत व्यवहार के जवाब में चीन ने हांगकांग के संबंध में गलत रुख अपनाने वाले अमेरिकी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।''

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)