एजेंसी न्यूज

चीन ने चांद से नमूने एकत्र करने के लिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया मानवरहित यान

चीन ने चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए मंगलवार को अपना पहला मानवरहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया. यह यान लौटकर धरती पर आएगा. 'सीजीटीएन' की खबर के अनुसार चीन ने दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से यान ‘चांग ए-5’ को चांद पर भेजने के लिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया.

चीन ने चांद से नमूने एकत्र करने के लिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया मानवरहित यान
लांग मार्च-5 रॉकेट (Photo Credits: Twitter)

बीजिंग/वेनचांग, 24 नवंबर: चीन ने चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए मंगलवार को अपना पहला मानवरहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया. यह यान लौटकर धरती पर आएगा. 'सीजीटीएन' की खबर के अनुसार चीन ने दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से यान ‘चांग ए-5’ को चांद पर भेजने के लिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया.

यह यान 'लांग मार्च-5 रॉकेट' (Long March 5) के जरिए स्थानीय समायानुसार सुबह साढ़े चार बजे प्रक्षेपित किया गया. ‘चांग ए-5’ अंतरिक्ष यान को रॉकेट पृथ्वी-चंद्रमा स्थानांतरण कक्षा में जाएगा. यह चांद की सतह से नमूने एकत्र करेगा और पृथ्वी पर लौटकर आएगा.

यह भी पढ़ें: चीन ने रचा इतिहास, अगला स्पेस सुपरपावर बनने के लिए चांद की अनदेखे हिस्से पर उतारा पहला रोवर

‘चांग ए-5’ चीन के एयरोस्पेस इतिहास में सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों में से एक है, साथ ही 40 से अधिक वर्षों में चांद से नमूने एकत्र करने संबंधी दुनिया का पहला अभियान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).