विदेश की खबरें | चीन ने विदेश से आने वालों के लिए कोविड-19 की जांच का प्रमाण पत्र रखना जरूरी बनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन में प्रवेश करने पहले सभी विदेशी और चीनी नागरिकों को कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने का प्रमाणपत्र साथ रखना होगा। इस संबंध में मंगलवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की गयी ।
बीजिंग, 21 जुलाई चीन में प्रवेश करने पहले सभी विदेशी और चीनी नागरिकों को कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने का प्रमाणपत्र साथ रखना होगा। इस संबंध में मंगलवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की गयी ।
चीन के विदेश मंत्रालय, सीमा शुल्क प्रशासन और नागर विमानन प्रशासन ने मंगलवार को नए नियमों की घोषणा करते हुए कहा कि विमान में सवार होते समय यह प्रमाणपत्र पांच दिन से पहले का नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़े | यूक्रेन: हथियारबंद शख्स ने 20 लोगों को बस के भीतर बनाया बंधक.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मौजूदा चरण में कुछ देशों में महामारी पर कुछ हद तक नियंत्रण है । लोगों का आपसी संपर्क और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी बढ़ने लगी है।
उन्होंने कहा कि खतरा कम करने के लिए चीन ने निर्देश जारी किया है कि विमान के जरिए प्रवेश करने के पहले विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए संक्रमण नहीं होने का प्रमाण पत्र रखना जरूरी होगा ।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इससे सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के बीच आपसी संपर्क और आर्थिक गतिविधियां बहाल करने में मदद मिलेगी ।’’
उन्होंने कहा कि चीन और विदेश के सभी यात्रियों को विमान में सवार होने के पहले जांच करा लेनी चाहिए और यात्रा आरंभ करने के पहले विमान कंपनियां इसका सत्यापन करेगी।
चीन ने कुछ देशों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति प्रदान की है । इसमें भारत शामिल नहीं है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

