एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग, 18 जुलाई (एपी) फिलिपीन में अपने नागरिकों को आपराधिक मामलों में निशाना बनाए जाने को लेकर सामने आ रही खबरों के मद्देनजर चीन ने वहां पढ़ रहे छात्रों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

विदेश की खबरें | चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 18 जुलाई (एपी) फिलिपीन में अपने नागरिकों को आपराधिक मामलों में निशाना बनाए जाने को लेकर सामने आ रही खबरों के मद्देनजर चीन ने वहां पढ़ रहे छात्रों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

शुक्रवार को जारी इस संक्षिप्त चेतावनी में किसी विशिष्ट घटना का जिक्र नहीं किया गया है पर छात्रों से कहा गया है कि यदि उन्हें फिलिपीन में पढ़ना है तो अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ानी होगी।

हांगकांग के एक अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के अनुसार फिलिपीन में पढ़ रहे चीनी विद्यार्थियों की संख्या कम हो गई है। इसमें हालांकि आंकडे़ का खुलासा नहीं किया गया है।

दक्षिण चीन सागर में समुद्री दावों को लेकर विवादों के कारण चीन और फिलिपीन की सरकारों के बीच संबंध विशेष रूप से तनावपूर्ण हैं। चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है। चीन ने फिलीपींस की मछली पकड़ने वाली नौकाओं को खदेड़ने के लिए पानी की बौछारों और अन्य गैर-घातक जहाज़ी अवरोधकों का भी इस्तेमाल किया है।

राजनीतिक रूप से चीन ने हेग में संयुक्त राष्ट्र समर्थित अदालत के उस फैसले को मानने से इनकार कर दिया है जिसमें दक्षिण चीन सागर में चीन के अधिकांश दावों को खारिज कर दिया गया था। साथ ही चीन ने अमेरिका और मनीला के बीच घनिष्ठ संबंधों पर नाराजगी व्यक्त की है।

चीन अक्सर विदेशी सरकारों की कार्रवाइयों पर अपना असंतोष व्यक्त करने के लिए सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को बाधित करता है।

अप्रैल में चीन ने अमेरिका में चीनी छात्रों के लिए जोखिम के बारे में इसी तरह की चेतावनी जारी की थी।

एपी मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).