देश की खबरें | चीन ने टोंकिन की खाड़ी में युद्धाभ्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वियतनाम ने दक्षिण चीन सागर में उसके दावे वाले जल क्षेत्र में एक नये सीमा रेखा की घोषणा की थी जिसके कुछ दिनों के बाद चीन ने यह युद्धाभ्यास शुरु किया है।

वियतनाम ने दक्षिण चीन सागर में उसके दावे वाले जल क्षेत्र में एक नये सीमा रेखा की घोषणा की थी जिसके कुछ दिनों के बाद चीन ने यह युद्धाभ्यास शुरु किया है।

चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने कहा कि युद्धअभ्यास टोंकिन की खाड़ी के चीनी हिस्से के करीब बेइबू खाड़ी क्षेत्र पर केंद्रित होगा और बृहस्पतिवार शाम तक चलेगा।

सरकारी ‘वियतनाम न्यूज’ ने बताया कि यह आधार रेखा समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अनुरूप है और ‘‘वियतनाम की संप्रभुता, संप्रभु अधिकारों और अधिकार क्षेत्र की सुरक्षा एवं प्रयोग के लिए एक मजबूत कानूनी आधार प्रदान करेगा।’’

वियतनाम ने चीनी युद्ध अभ्यासों पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टोंकिन की खाड़ी के नियंत्रण के संबंध में लंबे समय से चीन और वियतनाम के बीच एक समुद्री समझौता है, हालांकि निकटवर्ती दक्षिण चीन सागर के स्प्रैटली और पारासेल द्वीपों तथा कुछ समुद्री क्षेत्रों पर दोनों देश अपने अपने दावे करते हैं।

चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। इन दावों को लेकर उसका आक्रामक रुख रहा है और अक्टूबर में उसने पारासेल द्वीप के निकट 10 वियतनामी मछुआरों पर हमला किया था।

वियतनाम के अलावा चीन का फिलीपीन, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के साथ भी विवाद रहा है, वहीं नटुना द्वीप के आसपास के जलक्षेत्र में चीनी तटरक्षक और इंडोनेशिया के मछुआरों के बीच हिंसक टकराव हुए हैं।

फिलीपीन के साथ तनाव विशेष रूप से अधिक रहा है और दोनों देशों के बीच नियमित टकराव होता रहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\