खेल की खबरें | चीन ने ब्रिटेन, कनाडा के ओलंपिक बहिष्कार को तमाशा कहकर खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन इन देशों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर होने वाली प्रतिक्रियाओं को लेकर भी चिंतित नहीं है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन इन देशों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर होने वाली प्रतिक्रियाओं को लेकर भी चिंतित नहीं है।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिये कई राष्ट्राध्यक्षों, शीर्ष नेताओं और शाही परिवार के सदस्यों ने पंजीकरण करवाया है।

अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन ने कहा कि चीन में मानवाधिकारों के हनन के विरोध में वे चार से 20 फरवरी के बीच होने वाले शीतकालीन खेलों में अपने सरकारी प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे जबकि न्यूजीलैंड पहले ही चीन को सूचित कर चुका था कि महामारी से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए वह अपने किसी अधिकारी को नहीं भेजेगा। उसने हालांकि मानवाधिकारों से जुड़ी चिंताओं को भी व्यक्त किया था।

राजनयिक बहिष्कार के अंतर्गत केवल सरकारी अधिकारी खेलों से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेते हैं और देश अपनी टीम को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये भेजते हैं।

वांग ने कहा कि उनका देश अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन को निमंत्रण नहीं भेजेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके अधिकारी आ रहे हैं या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन को देखेंगे। खेलों का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। ये वे देश हैं जिन्होंने यह तमाशा खड़ा किया है।’’

चीन को उम्मीद है कि अन्य देश उनका अनुसरण नहीं करेंगे तथा खेलों को वैश्विक समर्थन मिलेगा।

वांग ने कहा, ‘‘अब तक कई राष्ट्राध्यक्षों, सरकारी नेताओं और शाही परिवार के सदस्यों ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है और हम उनका स्वागत करते हैं। ’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\