विदेश की खबरें | चीन ने बाइडन के बयान को तवज्जो नहीं दी, मिलकर बड़े काम करने की बात कही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की दोहरी नीति पर चीन ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि दोनों देश मिलकर ‘‘बड़ी उपलब्धियां’’ हासिल कर सकते हैं और मतभेदों की तुलना में उनके साझा हित ज्यादा महत्व रखते हैं। बाइडन ने कहा है कि वह बीजिंग की चुनौतियों का सामना करने के साथ ही उसके साथ अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे।

बीजिंग, पांच फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की दोहरी नीति पर चीन ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि दोनों देश मिलकर ‘‘बड़ी उपलब्धियां’’ हासिल कर सकते हैं और मतभेदों की तुलना में उनके साझा हित ज्यादा महत्व रखते हैं। बाइडन ने कहा है कि वह बीजिंग की चुनौतियों का सामना करने के साथ ही उसके साथ अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे।

विदेश नीति पर अपने पहले संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने बृहस्पतिवार को चीन को अमेरिका का ‘‘सर्वाधिक गंभीर प्रतिद्वंद्वी’’ करार दिया और मानवाधिकारों, बौद्धिक संपदा तथा आर्थिक नीत पर बीजिंग से मुकाबला करने का संकल्प जताया।

बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन ‘‘अपनी समृद्धि, सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को हमारे सबसे गंभीर प्रतिद्वंद्वी चीन से मिलने वाली चुनौतियों से सीधे मुकाबला करेगा।’’

साथ ही उन्होंने कहा कि जब अमेरिका के हित की बात आएगी तो वह बीजिंग के साथ काम भी करने के लिए तैयार हैं।

बाइडन के बयान पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चीन और अमेरिका बड़े देश के तौर पर साझा हितों और दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने में भूमिका निभा सकते हैं।’’

वांग ने कहा, ‘‘यह स्वाभाविक है कि हमारे बीच मतभेद हैं लेकिन हमारे साझा हित ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। हमारे सहयोग से बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू