विदेश की खबरें | चीन ने शिनजियांग के ईटीआईएम को आतंकवादी संगठनों की सूची से हटाने के लिए अमेरिका की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने शिनजियांग के अलगाववादी चरमपंथी संगठन ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) को आतंकवादी संगठनों की अपनी सूची से हटाने के लिए शुक्रवार को अमेरिका की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि इससे वैश्विक आतंकवाद से लड़ने को लेकर अमेरिका के "दोहरे मानकों" को पता लगता है।

बीजिंग, छह नवंबर चीन ने शिनजियांग के अलगाववादी चरमपंथी संगठन ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) को आतंकवादी संगठनों की अपनी सूची से हटाने के लिए शुक्रवार को अमेरिका की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि इससे वैश्विक आतंकवाद से लड़ने को लेकर अमेरिका के "दोहरे मानकों" को पता लगता है।

पांच नवंबर को एक प्रमुख नीतिगत कदम के तहत अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ईटीआईएम पर प्रतिबंध हटा दिया, जिसे 2002 में संयुक्त राष्ट्र की एक आतंकवाद-रोधी समिति द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था। उस पर अल-कायदा, ओसामा बिन लादेन और तालिबान से संबंध होने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़े | US Election Results 2020: जो बाइडन जॉर्जिया में डोनाल्ड ट्रंप से 1,000 से भी ज्यादा मतों से आगे.

चीन ने ईटीआईएम पर कई हिंसक हमलों में शामिल होने का आरोप लगाया है जिनमें कई लोग मारे गए थे। यह संगठन उइगर मुस्लिम-बहुल शिनजियांग प्रांत में सक्रिय है।

हाल के महीनों में अमेरिका ने शिनजियांग में लगभग 1.2 करोड़ अल्पसंख्यक उइगर मुसलमानों के साथ चीन के बर्ताव की आलोचना की है।

यह भी पढ़े | US Election Results 2020: अमेरिका का अगला राष्‍ट्रपति बनने के करीब जो बाइडेन, डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन के गढ़ जॉर्जिया में भी पिछड़े.

अलगाववादी संगठन ईटीआईएम को लेकर अमेरिका के कदम के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने शुक्रवार को यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि "चीन अमेरिका के फैसले की निंदा करता है और उसे खारिज करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईटीआईएम, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा सूचीबद्ध एक आतंकवादी संगठन है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी इसे इसी रूप में नामित किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\