विदेश की खबरें | चीनी उत्पादों पर निर्भरता कम करने के जर्मनी के आह्वान की चीन ने निंदा की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि जर्मन सरकार की इस तरह की नीति विश्व में केवल आपसी दूरी को बढ़ाएगी।

वांग ने दैनिक ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा, "हमारा मानना ​​है कि जोखिम कम करने और निर्भरता कम करने के नाम पर प्रतिस्पर्धा और संरक्षणवाद में शामिल होना, तथा सुरक्षा की अवधारणा को बढ़ाना एवं सामान्य सहयोग का राजनीतिकरण प्रतिकूल होगा और यह कृत्रिम जोखिम पैदा करेगा।"

जर्मनी यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और उसकी रणनीति चीन के साथ मजबूत व्यापार संबंधों को संतुलित करने की है, जो हाल के वर्षों में उसका सबसे बड़ा एकल व्यापारिक भागीदार रहा है।

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज की कैबिनेट द्वारा अनुमोदित 64 पन्नों का दस्तावेज़ जर्मनी की पहली राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर आधारित है, जिसे एक महीने पहले जारी किया गया था।

तीन दलों वाले शोल्ज नीत गठबंधन ने 2021 के अंत में सत्ता संभालते समय "व्यापक चीन रणनीति" तैयार करने का वादा किया था।

रणनीति के बारे में जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने कहा कि "जर्मनी के लिए चीन एक भागीदार, प्रतिस्पर्धी और प्रणालीगत प्रतिद्वंद्वी बना हुआ है, लेकिन हाल के वर्षों में प्रणालीगत प्रतिद्वंद्विता का पहलू तेजी से सामने आया है।"

जर्मन सरकार ने उल्लेख किया कि जब यूरोप पर चीन की निर्भरता लगातार घट रही है, हाल के वर्षों में चीन पर जर्मनी की निर्भरता अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)