विदेश की खबरें | चीन ने फंसे हुए भारतीय जहाज के चालक दल के सदस्यों को बदलने में फिर अनिच्छा जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के एक बंदरगाह के बाहर छह महीने से फंसे हुए भारतीय जहाज को लेकर गतिरोध बरकरार है जहां चीन ने बुधवार को कोविड-19 नियमों का हवाला देते हुए चालक दल के सदस्यों के बदलाव में अपनी अनिच्छा फिर से दोहराई है। जहाज पर चालक दल के 23 सदस्य हैं।

बीजिंग, 23 दिसंबर चीन के एक बंदरगाह के बाहर छह महीने से फंसे हुए भारतीय जहाज को लेकर गतिरोध बरकरार है जहां चीन ने बुधवार को कोविड-19 नियमों का हवाला देते हुए चालक दल के सदस्यों के बदलाव में अपनी अनिच्छा फिर से दोहराई है। जहाज पर चालक दल के 23 सदस्य हैं।

जहाज ‘जग आनंद’ में चीन के लिए ऑस्ट्रेलियाई कोयले की बड़ी खेप है। यह जून महीने से जिंगतांग बंदरगाह पर अटका हुआ है। चालक दल के सदस्य जहाज के यहां पहुंचने के बाद से ही तत्काल राहत का इंतजार कर रहे हैं।

नेशनल यूनियन ऑफ सीफेयरर्स ऑफ इंडिया, इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन (आईटीएफ) और इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने पिछले कुछ हफ्तों में चालक दल की दुर्दशा को बयां किया है।

यहां भारतीय दूतावास स्थानीय चीनी अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है ताकि चालक दल के सदस्यों को बदलने की व्यवस्था की जा सके क्योंकि वे छह महीने से जहाज पर फंसे हुए हैं।

भारतीय दूतावास ने ‘जग आनंद’ के चालक दल के अलावा चीन के काओफीदियान बंदरगाह पर इसी तरह के हालात में पनामा के जहाज अनास्तेसिया के चालक दल के 16 भारतीय सदस्यों की स्थिति को भी उठाया है।

मानवीय आधार पर ‘जग आनंद’ के चालक दल में बदलाव की अनुमति के सवाल पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने महामारी की रोकथाम संबंधी उपायों का जिक्र किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\