देश की खबरें | मुख्य सचेतक जोशी ने राजस्थान में आयकर के छापो को अलोकतांत्रिक बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच आयकर विभाग द्वारा जयपुर व कोटा में कुछ कंपनियों के यहां छापे मारे जाने को सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने अलोकतांत्रिक बताया है।
जयपुर,13 जुलाई राजस्थान में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच आयकर विभाग द्वारा जयपुर व कोटा में कुछ कंपनियों के यहां छापे मारे जाने को सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने अलोकतांत्रिक बताया है।
जब मुख्य सचेतक जोशी से पूछा गया तो उन्होंने कहा,' यह अलोकतांत्रिक कदम है, तानाशाही है ... हिटलरशाही है।' जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं उनसे जुड़े लोगों व संस्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'वे तानाशाह व भ्रष्ट लोग हैं वे कुछ भी कर सकते हैं।'
यह भी पढ़े | श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर प्रबंधन के विवाद पर आज फैसला सुना सकता है सुप्रीम कोर्ट.
आयकर विभाग ने सोमवार सुबह कर चोरी से जुड़े एक मामले में जयपुर,कोटा व दिल्ली में छापे मारे। अधिकारियों ने दिल्ली में कहा कि राजस्थान में एक और कंपनी के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। जयपुर में जिन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है उनमें से दो को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है।
मीडिया में आई खबरों के अनुसार आयकर विभाग ने इस कार्रवाई में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का साथ लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)