यून ने इस सप्ताह ‘मार्शल लॉ’ लागू करने की घोषणा की थी लेकिन सांसदों ने ‘मार्शल लॉ’ हटाने के पक्ष में मतदान किया जिसके कारण यह सिर्फ छह घंटे तक प्रभावी रहा था।
विपक्षी दलों ने यून द्वारा लगाए गए अल्पकालिक ‘मार्शल लॉ’ को ‘‘असंवैधानिक, अवैध विद्रोह या तख्तापलट’’ करार दिया और वे शनिवार को यून पर महाभियोग के लिए संसद में मतदान के लिए दबाव बना रहे हैं।
हालांकि, महाभियोग प्रस्ताव पारित करने को लेकर आवश्यक दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करने के लिए उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी के कुछ सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी।
पार्टी की एक बैठक के दौरान ‘पीपुल पावर पार्टी’ के नेता हान डोंग-हुन ने यून के राष्ट्रपति पद के कर्तव्यों और शक्तियों को तत्काल निलंबित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वह ‘‘ दोबारा मार्शल लॉ लगाने जैसे कड़े कदम उठा सकते हैं जो कोरिया गणराज्य और उसके नागरिकों को खतरे में डाल सकता है।’’
हान ने कहा कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि यून ने ‘मार्शल लॉ’ के दौरान देश के ‘डिफेंस काउंटरइंटेलिजेंस कमांडर को ‘‘राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों’’ के आरोपों पर प्रमुख राजनेताओं को गिरफ्तार करने और हिरासत में लेने का आदेश दिया था।
हान ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कोरिया गणराज्य और उसके लोगों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति यून सुक येओल की आधिकारिक शक्तियों को तत्काल निलंबित करना आवश्यक है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY