देश की खबरें | मुख्यमंत्री का बयान संघीय ढांचे पर हमला: दीपक प्रकाश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘झारखंड के पैसे से केन्द्र अपनी जेब भर रहा है।’’
रांची, दो सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘झारखंड के पैसे से केन्द्र अपनी जेब भर रहा है।’’
प्रकाश ने मुख्यमंत्री के इस बयान को संघीय ढांचे पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बयान से भीम राव आंबेडकर द्वारा बनाये गए संविधान का अपमान किया है।
यह भी पढ़े | इटली के पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी कोरोना पॉजिटिव: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
ज्ञातव्य है कि एक स्थानीय चैनल से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा था कि ‘‘झारखंड के पैसे से अपनी जेब भर रहा है केंद्र।’’
प्रकाश ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा, ‘‘केंद्र और राज्य दोनों के अपने-अपने कर्तव्य हैं और अधिकार भी हैं। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। भारत की एकात्मता के कारण ही भारत की पहचान है। इस प्रकार का बयान देकर मुख्यमंत्री ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया है।’’
यह भी पढ़े | JEE, NEET Exams 2020: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, राजस्थान के छात्रों के लिए चलाएगा 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन.
मुख्यमंत्री के बयान का खंडन करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एक राज्य से देश नहीं चलता है। देश के सभी राज्य एक दूसरे के पूरक हैं। कहीं चावल होता है, कहीं गेहूं होता है तो कहीं कोयला पाया जाता है। प्रत्येक राज्य की अपनी-अपनी पहचान है, यही भारत की ताकत है।’’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र सरकार पर दोष मढ़ रहे हैं। जब से सरकार बनी है विकास का एक भी कार्य नहीं हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया अनाज राज्य सरकार जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा पा रही है। आज किसी भी अस्पताल में उचित व्यवस्था नहीं है, निजी अस्पतालों में लूट मची है। राज्य सरकार के पास इच्छाशक्ति की
कमी स्पष्ट दिखाई दे रही है।’’
राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संपदा की चोरी हो रही है और खनिज संपदा की तस्करी के कारण राज्य के राजस्व में कमी आ रही है।
इन्दु
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)