एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने छह जून से चेन्नई में दी ढील, मदुरै में राहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रदेश की राजधानी और उपनगरीय इलाकों में 17 दिनों के सख्त लॉकडाउन के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को चेन्नई के लिये राहत की घोषणा की जबकि मदुरै और आसपास के इलाकों में पाबंदियों को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया।

देश की खबरें | मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने छह जून से चेन्नई में दी ढील, मदुरै में राहत नहीं

चेन्नई, चार जुलाई प्रदेश की राजधानी और उपनगरीय इलाकों में 17 दिनों के सख्त लॉकडाउन के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को चेन्नई के लिये राहत की घोषणा की जबकि मदुरै और आसपास के इलाकों में पाबंदियों को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये चेन्नई में 19 जून से पांच जुलाई तक लोगों की आवाजाही और दुकानों को खोलने संबंधी सख्त पाबंदियां लगाई गई थीं लेकिन अब सोमवार से यहां राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े | नोएडा के बाल सुधार गृह के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, किया था एंटीजन टेस्ट.

पलानीस्वामी ने एक बयान में कहा कि छह जुलाई से चेन्नई और बृहत चेन्नई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले उपनगरीय इलाकों में सब्जी और राशन की दुकानें सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक खोली जा सकेंगी। अभी तक इन दुकानों को सुबह छह बजे से दोपहर बाद दो बजे तक खोलने की इजाजत थी।

चाय की दुकानें सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक खोली जा सकेंगी लेकिन वहां बैठकर चाय पीने की इजाजत नहीं होगी।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में तमिलनाडु, 4,280 नए मरीज पाए जाने के बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या बढकर 1 लाख के पार पहुंची, अब तक 14 सौ से ज्यादा की मौत.

इसी तरह रेस्तरां में भी सिर्फ खाना पैक कराकर ले जाने की छूट होगी लेकिन अब इनके संचालन का समय मौजूदा अपराह्न दो बजे से बढ़ाकर रात नौ बजे तक कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मॉल को छोड़कर सभी तरह के शोरुम और कपड़े व जौहरी की दुकानों समेत अन्य दुकानों को भी सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खोलने और काम करने की इजाजत दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि 19 जून से पहले की पाबंदियां और रियायतें अब फिर से प्रभावी हो जाएंगी।

यहां 18 जून तक कारोबारी और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन व अन्य सावधानियों के साथ काम करने की इजाजत थी।

उन्होंने कहा कि मदुरै शहर और आसपास के इलाकों में 24 जून को लागू किया गया बंद 12 जुलाई तक जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में सिर्फ आवश्यक सेवाओं के संचालन की इजाजत होगी। निषिद्ध क्षेत्रों में किसी तरह की गतिविधि की इजाजत नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).