देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री कृषि कानूनों को लेकर किसानों को आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर केंद्र के नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों को गुमराह करने और आंदोलन के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, एक नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर केंद्र के नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों को गुमराह करने और आंदोलन के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

यहां एक बयान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बस राजनीतिक लाभ उठाने और अपनी अक्षमता पर पर्दा डालने के लिए पंजाब के किसानों को काफी गुणा-भाग कर गलत सूचना दी जा रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में दूसरे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, मंगलवार को 94 सीटों पर डालें जाएंगे वोट.

उन्होंने कहा कि मालगाड़ियां और सवारी ट्रेनें पंजाब नहीं आ रही हैं क्योंकि मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था बनाये रखने में बुरी तरह विफल रहे हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘एक तरफ तो वह किसानों को आंदोलन तेज करने के लिए उकसा रहे हैं जबकि दूसरी तरफ वह केंद्र को राज्य में ट्रेनें नहीं आने देने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री के पाखंड एवं क्षुद्र राजनीतिक सोच को दर्शाता है।’’

यह भी पढ़े | CM Manohar Lal Khattar ने कहा- हरियाणा खेलों के हब के रूप में उभर रहा है.

उन्होंने कहा कि मालगाड़ियों के नहीं चलने से यदि राज्य को नुकसान हो रहा है तो इसके लिए मुख्यमंत्री पूरी तरह जिम्मेदार हैं। रेल मार्ग से अवरोध हटाने में पंजाब सरकार की कथित विफलता पर शर्मा ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री केंद्र पर ठीकरा फोड़ रहे हैं वह बड़ी हास्यास्पद बात है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी किसानों की नक्सलियों से तुलना नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘किसान देश की जीवनरेखा हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाये गये कानून किसानों को इतना सशक्त बनाने के लिए हैं कि उनकी आय दोगुनी हो जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\