देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने दिवाली के बाद धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने के संकेत दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को धार्मिक पूजा स्थलों को फिर से खोलने का संकेत देते हुए कहा कि दिवाली के बाद भीड़ से बचने और शारीरिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, आठ नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को धार्मिक पूजा स्थलों को फिर से खोलने का संकेत देते हुए कहा कि दिवाली के बाद भीड़ से बचने और शारीरिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाएगी।

एक वेबकास्ट में, ठाकरे ने कहा कि धार्मिक पूजा स्थलों केो फिर से खोलने में जल्दीबाजी न करने के लिए उनकी आलोचना हो रही है।

यह भी पढ़े | Mumbai Local Train Resumption: मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा के लिए आम लोगों को जल्द मिल सकती है इजाजत, सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- केंद्र से चल रही है बात.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर इससे नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित होती है, तो मैं आलोचना झेलने के लिए तैयार हूं। पूजा स्थलों पर भीड़ से बचने और शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाएगा और दिवाली के बाद एक मानक संचालन प्रक्रिया का मसौदा तैयार किया जाएगा।"

ठाकरे ने कहा कि पूजा स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने से बचने की भी अपील की।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री सोमवार को वाराणसी में प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

उन्होंने कहा, "मैं इस पर प्रतिबंध लागू नहीं करना चाहता। हमें एक-दूसरे पर विश्वास और भरोसा रखना चाहिए।"

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की वृद्धि में प्रदूषण को कारण बताए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''हमें पटाखे फोड़ने पर आत्म नियंत्रण और संयम रखना चाहिए, जिससे प्रदूषण बढ़ेगा। दिवाली के चार दिनों के उत्सव के दौरान प्रदूषण फैलाकर महामारी के खिलाफ नौ महीने से चली आ रही कड़ी मेहनत को बर्बाद न करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\