देश की खबरें | अहमद पटेल के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 25 नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया और उन्हें कांग्रेस की विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा, पार्टी के अनमोल रत्न अहमद भाई पटेल के निधन का समाचार हम सब के लिए स्तब्ध कर देने वाला है। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से पहले चढ़ा सियासी पारा, लालू यादव का ऑडियो हुआ वायरल.

मुख्यमंत्री ने पटेल के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया है।

यह भी पढ़े | Agro-Processing Clusters: मोदी सरकार ने 234.68 करोड़ रुपये की 7 कृषि प्रसंस्करण क्लस्टरों को दी मंजूरी.

सिंह ने ट्वीट कर कहा,‘‘ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद श्री अहमद पटेल जी का असमय जाना बेहद दुखद है। मेरी उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं, परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!’’

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)