देश की खबरें | मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर की हालत स्थिर : स्वास्थ्य बुलेटिन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की हालत स्थिर बनी हुई है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
चंडीगढ़, 25 अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की हालत स्थिर बनी हुई है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
खट्टर सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुलेटिन के मुताबिक, मुख्यमंत्री की नब्ज, श्वसन प्रणाली और रक्त चाप संबंधी मापदंड तय मानकों के अनुरूप ठीक पाए गए हैं।
इसके मुताबिक, '' उनकी सामान्य स्थिति स्थिर है और वह ठीक हैं।''
तीन दिन पहले बुखार और बदन दर्द की शिकायत के बाद की गई जांच में खट्टर में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
इस बीच, भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने फोन पर खट्टर से बात की।
धनखड़ ने कहा कि खट्टर ने उन्हें फोन पर बताया कि वह बेहतर महसूस कर रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

