चंडीगढ़, 17 सितंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें ‘‘गरीबों का मसीहा’’ करार दिया।
खट्टर ने ‘‘वंचित नागरिकों के कल्याण के प्रति मोदी के अटूट समर्पण’’ की सराहना की।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर अंबाला के एमएम सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खट्टर ने मोदी की ‘‘दूरदर्शी नेता के रूप में सराहना की, जिन्होंने नवाचार और सेवा के माध्यम से देश को आगे बढ़ाया है।’’
उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र के प्रति उनकी लंबी और निरंतर सेवा के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवा, आवास, शिक्षा और रोजगार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री के बहुआयामी दृष्टिकोण से सामाजिक-आर्थिक तौर पर निचले स्तर पर रहने वाले लोगों को काफी लाभ हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘‘गरीबों के मसीहा’’ हैं।
शफीक नेत्रपाल
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY