Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए गौशालाओं में ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर लगाने के आदेश
कोविड-19 महामारी के कारण उपजे विषम हालात के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हर जिले में गायों के संरक्षण के लिए हेल्प डेस्क गठित करने के काम में तेजी लाने के आदेश दिए हैं.
लखनऊ, छह मई: कोविड-19 महामारी के कारण उपजे विषम हालात के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हर जिले में गायों के संरक्षण के लिए हेल्प डेस्क गठित करने के काम में तेजी लाने के आदेश दिए हैं.
मुख्यमंत्री जन संपर्क प्रकोष्ठ द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक योगी ने इसके अलावा सभी गौशालाओं को गायों तथा अन्य जानवरों के लिए ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर जैसे चिकित्सा उपकरणों से लैस करने के भी आदेश दिए हैं.
बयान के मुताबिक कोविड-19 महामारी की मौजूदा सूरतेहाल के मद्देनजर गायों के संरक्षण के लिए राज्य के सभी जिलों में कुल 700 हेल्प डेस्क बनाई जा रही हैं. इसके अलावा 51 ऑक्सीमीटर तथा 341 थर्मल स्कैनर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Ram Navami 2026: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला; रामनवमी पर अब 26 और 27 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Baghpat Shocker: यूपी के बागपत में भैंसा चोरी के शक में दोस्त बने दुश्मन, दिव्यांग की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में दफनाया, फिर ऐसे खुला राज
Prayagraj Building Collapse: प्रयागराज में इमारत गिरने से 4 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा
Mirzapur ‘Barking Boy’ Case Update: मिर्जापुर के ‘भौंकने वाले लड़के’ को रेबीज नहीं, मानसिक बीमारी; डॉक्टर शेफाली बत्रा ने बताई असली वजह
\