देश की खबरें | मुख्यमंत्री गहलोत का मोदी को पत्र : राजस्थान सरकार को गिराने का हो रहा है कुप्रयास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में जारी राजनीतिक रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि राज्य में कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का प्रयास हो रहा है और इस षड्यंत्र में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 22 जुलाई राजस्थान में जारी राजनीतिक रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि राज्य में कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का प्रयास हो रहा है और इस षड्यंत्र में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी शामिल हैं।

पत्र में उन्होंने लिखा, 'कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में जीवन रक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में राजस्थान में चुनी हुई सरकार को गिराने का कुप्रयास किया जा रहा है। इस कृत्य में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के अन्य नेता व हमारे दल के कुछ अति महत्वाकांक्षी नेता भी शामिल हैं।'

यह भी पढ़े | कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज- नोटबंदी में समय मांगा और अर्थव्यवस्था तबाह कर दी, कोरोना में समय मांगा और जिंदगियां तबाह कर दी: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गहलोत ने पत्र में कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान राज्य में चुनी हुई सरकारों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत विधायकों की खरीद- फरोख्त (हार्स ट्रेडिंग) के माध्यम से गिराने के लिये किये जा रहे कुत्सित प्रयासों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।

पत्र के अनुसार, 'दल—बदल निरोधक कानून की भावनाओं तथा जनहित को दरकिनार कर पिछले कुछ समय से लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई राज्य सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह जनता का घोर अपमान और संवैधानिक मूल्यों की खुली अवहेलना है। कर्नाटक व मध्यप्रदेश में हुए घटनाक्रम इसके उदाहरण हैं।'

यह भी पढ़े | एयर इंडिया ने 40% तक की कर्मचारियों की सैलरी में की कटौती, पायलट्स बोले 85 फीसदी हुई अंतिम कटौती.

गहलोत ने लिखा है, ‘मुझे इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि आज जहां आम जनता के जीवन व आजीविका को बचाने की जिम्मेदारी केन्द्र व राज्य सरकारों की निरंतर बनी हुई है, उस बीच केन्द्र में सत्ता पक्ष कैसे कोरोना प्रबंधन की प्राथमिकता छोड़कर कांग्रेस की राज्य सरकार को गिराने के षड्यंत्र में मुख्य भागीदारी निभा सकता है।'

उन्होंने मोदी को लिखा है, ‘ऐसे ही आरोप पहले मध्य प्रदेश सरकार गिराने के वक्त लगे थे और आपकी पार्टी की देशभर में बदनामी हुई थी।'

गहलोत ने यह भी लिखा है, 'मुझे पूरा विश्वास है कि अंतत: सच्चाई के साथ स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं व संवैधानिक मूल्यों की जीत होगी और हमारी सरकार सुशासन देते हुए अपना कार्यकाल पूरा करेगी।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\